मनोरंजन

इस एक्ट्रेस के नाम पर बना फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, अब बताया क्या करें क्या नहीं

आज के समय में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स ने हमारे जीवन को बेहद आसान बना दिया है. दोस्तों, परिवार और सेलिब्रिटीज से जुड़ने के लिए लोग इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं.

आज के समय में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स ने हमारे जीवन को बेहद आसान बना दिया है. दोस्तों, परिवार और सेलिब्रिटीज से जुड़ने के लिए लोग इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, इस डिजिटल दुनिया में साइबर धोखाधड़ी का खतरा भी हमेशा मौजूद रहता है. इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने इस खतरे के प्रति फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी है.  उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उनके नाम का फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है.

कृति खरबंदा ने एक चैट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपने फैंस को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम का सहारा लेकर लोगों से संपर्क कर रहा है.  अभिनेत्री ने लिखा, ”यह मेरा नंबर नहीं है. किसी और के नाम से संपर्क करना पहचान की चोरी है. किसी भी संदिग्ध व्हाट्सऐप नंबर पर भरोसा न करें.

कृपया सतर्क रहें और सावधानी बरतें.” अभिनेत्री की यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है, जब सेलिब्रिटीज और तमाम हस्तियों के नाम पर ऑनलाइन ठगी और झूठी पहचान का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. अक्सर ऐसे फर्जी अकाउंट्स का मकसद लोगों को गुमराह करना, निजी जानकारी हासिल करना या पैसों की ठगी करना होता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *