देश-विदेश

दुनिया में सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश में नए साल के जश्न पर बैन, न पटाखे और न सड़क पर शोर

इस बार दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश यानी इंडोनेशिया में नए साल का जश्न नहीं मनाया जाएगा. इसके पीछे की वजह यहां जानिए.

इस बार दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश यानी इंडोनेशिया में नए साल का जश्न नहीं मनाया जाएगा. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. इंडोनेशिया के कई राज्यों ने इस साल नए साल के मौके पर आतिशबाजी नहीं करने की योजना बनाई है और अब राष्ट्रपति कार्याकल के अधिकारी ने भी कहा है कि इंडोनेशिया की केंद्र सरकार इस योजना का समर्थन करेगी. अब आपके दिल में यह ख्याल आ रहा होगा कि आखिर किसी देश की सरकार ऐसा फैसला क्यों ले रही है. चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं.

दरअसल इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर हाल ही में भयंकर बाढ़ आई थी. बाढ़ और भूस्खलन से 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि लगभग 400,000 लोग अभी भी विस्थापित हैं. अब बाढ़ के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाते हुए नए साल का जश्न नहीं मानने, पटाखे नहीं फोड़ने का फैसला किया गया है. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और लोकप्रिय पर्यटक द्वीप बाली सहित कई सरकारों और पुलिस बलों ने कहा है कि वे सुमात्रा में पीड़ितों के सम्मान में आतिशबाजी करने की अनुमति नहीं देंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *