राजनीति

_भाजपाइयों का विचार, वक्तव्य और व्यवहार सदैव असंवैधानिक होता है…!! ___

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को किया कटघरे में खड़ा ...!!

___‘संविधान को अपने से नीचे समझना ठीक नहीं भाजपाइयों हेतु नैतिक सलाह।
____भाजपाइयों का विचार, वक्तव्य और व्यवहार सदैव असंवैधानिक होता है…!!
___ सत्ता के अहंकार में डूबी ‘संविधान विरोधी भाजपा’ अब हो की सत्ता से बेदखल…!!
___ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को किया कटघरे में खड़ा …!!

लखनऊ / उत्तर प्रदेश. ..!!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि जब अपने ऊपर लगे मुक़दमे हटवाए थे तो संविधान के किस अनुच्छेद के तहत ऐसा वैध-कार्य किया था?
उन्होंने कहा कि जो महोदय ‘सनातनी संतों’ का तिरस्कार मंचों से लगातार कर रहे हैं ⁠जो अपमानजनक अवांछित उपमा दे रहे हैं,जो अपनी विध्वंसकारी नकारात्मक ‘बुलडोज़री सोच’ के समर्थन में नारे लगवाकर माघमेले के धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं,जो माघमेले के उपद्रवियों के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ नहीं कर रहे हैं, ⁠वो महोदय मौन ही रहें, यही उनके लिए श्रेयस्कर है…!!
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ताकामी भाजपा का धर्म विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो गया है। जो हानि होनी थी वो हो गयी है। अब अगर भाजपाई और उनके संगी-साथी माफ़ी भी माँग लेंगे तो उसका कोई अर्थ नहीं होगा क्योंकि मायने उसी माफ़ी के होते हैं, जो मन से माँगी जाती है, मजबूरी से नहीं…!!
पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि शासनाधीश याद रखें हठ, हत करता है।भाजपाइयों का विचार, वक्तव्य और व्यवहार सदैव असंवैधानिक होता है। सत्ता के अहंकार में डूबी ‘संविधान विरोधी भाजपा’ अब नहीं बचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *