एक्सक्लूसिव

__ “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ, किसी को पटाखा दुकानदारों का शोषण नहीं करने देंगे” — उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

_ FDWA के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

_____ “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ, किसी को पटाखा दुकानदारों का शोषण नहीं करने देंगे” — उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
_____FDWA के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ, 10 सितंबर 2026।
फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन (FDWA) के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई…!!

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी रहे..!!
उन्होंने पटाखा व्यापारियों को स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ।” उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी पटाखा दुकानदारों का उत्पीड़न अथवा शोषण नहीं करने दिया जाएगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री मोहसिन रज़ा जी ने पटाखा व्यापारियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि “सभी पटाखा वाले मेरे परिवार के सदस्य हैं..!!उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि “अगर रात के 2 बजे भी मेरी जरूरत पड़ेगी, तो मैं उपलब्ध रहूँगा…!!””
विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता जी ने कहा कि प्रदेश सरकार Ease of Doing Business के तहत व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ व्यापार से जुड़े तथ्यों और जमीनी वास्तविकताओं को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा, जिससे व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके..!!
व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी ने कहा कि व्यापारियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने FDWA को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए कहा कि वे हमेशा संगठन और पटाखा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे..!!
विधान परिषद सदस्य श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी ने भी FDWA को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संगठन एवं उसके व्यापारियों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग करेंगे..!!
अधिवेशन में उपस्थित व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का स्वागत किया और कहा कि व्यापारी वर्ग सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय करना चाहता है..!!
___संगठन के पदाधिकारी एवं प्रमुख सदस्य रहे उपस्थित.!!
अधिवेशन में FDWA के महासचिव श्री महेश गुप्ता, संगठन मंत्री श्री अनुभव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अम्बरीश कुमार अग्रवाल, श्री ललित अग्रवाल, श्री अखिलेश गुप्ता, श्री रिजवान अहमद, श्री वेद प्रकाश गुप्ता, श्री दाऊ दयाल अग्रवाल, श्री इमरान अली एवं श्री सतीश चंद्र मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे…!!
इसके अतिरिक्त सचिव श्री सचिन अग्रवाल, श्री तरुण मोटवानी एवं श्री तोषित प्रीत सिंह, श्री किशन सूद तथा कोषाध्यक्ष श्री रतन चौरसिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे…!!
कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री श्री अनुभव अग्रवाल जी द्वारा किया गया..!!
कार्यक्रम के अंत में FDWA के अध्यक्ष श्री हेमंत चांदना जी ने मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, विशिष्ट अतिथि श्री मोहसिन रज़ा जी, विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता जी एवं श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी तथा प्रदेशभर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया…!!
श्री हेमंत चांदना जी ने कहा कि “व्यापारियों की एकजुटता ही FDWA की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार, सुरक्षित व्यापार एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा..!!
श्री हेमंत साधना ने कहा कि व्यापारियों को शोषण कैसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा व्यापारी आपस में एकता बनाकर रखें एकता में ही व्यापारियों की ताकत समाहित है…!!
___ FDWA का संकल्प….!!
“सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन भी होगा और पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार एवं सुरक्षित व्यापार की रक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी…!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *