फाइनेंस

अब 5 नहीं, सिर्फ 1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी! आपकी सैलरी पर कितना होगा फायदा? समझिए कैलकुलेशन

आजकल युवा करियर ग्रोथ के लिए जल्दी-जल्दी नौकरियां बदलते हैं. पहले ऐसे लोगों को ग्रेच्युटी का कोई फायदा नहीं मिलता था क्योंकि वे 5 साल पूरे नहीं कर पाते थे. अब नए नियम से उन लाखों युवाओं और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को फायदा होगा.

नए लेबर कोड लागू होने के बाद ग्रेच्युटी से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव हुए हैं. पहले जहां ग्रेच्युटी पाने के लिए कम से कम 5 साल की नौकरी करने की जरूरी होती थी, वहीं अब कुछ कर्मचारियों को सिर्फ 1 साल की सर्विस करने पर भी यह बेनिफिट मिल सकता है. खासतौर पर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले और फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई (FTE) के लिए यह एक बड़ी राहत है.

ग्रेच्युटी वह पैसा है जो कंपनी अपने कर्मचारी को उसकी मेहनत, वफादारी और सेवाओं के बदले इनाम के तौर पर देती है. यह कर्मचारी की लगातार सेवा और योगदान के सम्मान के रूप में दी जाती है. आमतौर पर यह पैसा नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के समय मिलता है.अब तक नियम यह था कि अगर आपने किसी कंपनी में कम से कम 5 साल पूरे नहीं किए, तो आपको एक रुपया भी ग्रेच्युटी नहीं मिलती थी. लेकिन नए नियमों ने यह सुविधा मिलने वाली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *