__डॉ 0 पदम सिंह ‘पद् म’ आज आकाशवाणी आगरा से करेंगे काव्य पाठ …!!!
___ भारत के महामहिम राष्ट्रपति एवं अन्य कई प्रान्तों के राज्यपालों द्वारा भी हो चुके हैं सम्मानित ..!!
__डॉ 0 पदम सिंह ‘पद् म’ आज आकाशवाणी आगरा से करेंगे काव्य पाठ …!!!
___ भारत के महामहिम राष्ट्रपति एवं अन्य कई प्रान्तों के राज्यपालों द्वारा भी हो चुके हैं सम्मानित ..!!
मैनपुरी. .!!
हिन्दी साहित्यक संस्था “साहित्य पथ ” करहल, मैनपुरी के अध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉ 0 पदम सिंह ‘पद् म’, पिछले 32 वर्षों से लगातार आकाशवाणी आगरा से काव्य पाठ करते आ रहे हैं..!!
इस “नव रंग ” कार्य -क्रम की अध्यक्षता में सर्व श्री राज कुमार भरत, श्री राकेश सक्सेना, श्री मती रुचि चतुर्वेदी और डॉ 0 पदम सिंह ‘पद् म’ ने काव्य पाठ किया। जिसका प्रसारण आज 08जनवरी 2026 को शाम 10 बजे किया जाएगा…!!
डॉ 0 पदम सिंह ‘पद् म’ दूर दर्शन लखनऊ से भी लगभग 32 वर्षों से वार्ता, साक्षात्कार, काव्य पाठ आदि का प्रसारण करते आ रहे हैं। आप आकाशवाणी लखनऊ से क ई वर्षों तक जिले की चिट्ठी के लेखक भी रहे हैं। लगभग एक दर्जन पुस्तकों के रचयिता एवं अनेक पत्रिकाओं के सम्पादक भी रहे हैं…!!
आप ने कई पुस्तकों की समीक्षा भी लिखी है आपको न्यूयॉर्क अमेरिका में भी हिन्दी दिवस पर सम्मानित किया जा चुका है…!!पर्यावरण संरक्षण पर भी आप को क ई बार सम्मानित किया जा चुका है अपने जन्म स्थान सिंहपुर, करहल, मैनपुरी में “युग बोध वाटिका ” की भी स्थापना की है जिसमें लगभग 150 प्रजातियों के औषधीय एवं फलदार पौधे रोपित किए गए हैं”….!!!







