राजनीति

‘मैं भारतीय हूं, चीनी नहीं’, छात्र चकमा की हत्या पर गौरव गोगोई ने सुनाया अपना आगरा वाला अपना दर्द

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव और नस्लीय टिप्पणियों पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने न केवल अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया, बल्कि देहरादून में हुई एंजेल चकमा की दुखद हत्या को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखे सवाल खड़े किए हैं.

गौरव गोगोई ने बताया कि भेदभाव की यह समस्या कितनी गहरी है. उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “आगरा में एक गार्ड ने मुझसे मेरा पासपोर्ट दिखाने को कहा. इस पीड़ा को केवल पूर्वोत्तर के लोग ही समझ सकते हैं. हमारे लुक के आधार पर हमें पराया समझा जाता है, जबकि हम गर्व से ‘भारत माता की जय’ बोलते हैं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *