साहित्य

_जनवादी लेखक संघ के लखनऊ इकाई की बैठक 18 जनवरी 2026 को 10 विधान सभा मार्ग पर हुई सम्पन्न. ..!!

_ 15 फरवरी को 10 विधान सभा मार्ग पर ही स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया जाएगा कार्यक्रम ..!!

____जनवादी लेखक संघ के लखनऊ इकाई की बैठक 18 जनवरी 2026 को 10 विधान सभा मार्ग पर हुई सम्पन्न. ..!

  1. ____ 15 फरवरी को 10 विधान सभा मार्ग पर ही स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया जाएगा कार्यक्रम ..!!

___” के पी सिंह मेमोरियल सम्मान एवं व्याख्यान के लिए 29 मार्च 2026 की तारीख़ हुई तय…!!

लखनऊ / उत्तर प्रदेश. ..!!

जनवादी लेखक संघ के लखनऊ इकाई की बैठक 18 जनवरी 2026 को 10 विधान सभा मार्ग पर आयोजित हुई। आज की बैठक के अध्यक्ष मण्डल में ज्ञानप्रकाश चौबे और सीमा सिंह शामिल थे..!!
बैठक में सबसे पहले केंद्रीय महासचिव नलिन रंजन सिंह ने साथी नाइश हसन को अमर उजाला शब्द (छाप) पुरस्कार मिलने की बधाई दी…!!
इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष मण्डल की अनुमति से भविष्य में होने वाले कई कार्यक्रमों के प्रस्ताव रखे जो सर्वसम्मति से पारित किए गए..!!
___ पारित प्रस्ताव क्रमवार यहाँ प्रस्तुत हैं …!!
(1) 14 फ़रवरी को जनवादी लेखक संघ का स्थापना दिवस होता है। चूंकि उस दिन एक साथी संगठन की ओर से पहले से ही कार्यक्रम निर्धारित है, इसलिए 15 फरवरी को 10 विधान सभा मार्ग पर ही स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया जाएगा…!!
(2) ‘कविता की ज़मीन’ कार्यक्रम का आठवाँ संस्करण होना है जिसमें राजस्थान के कवि लखनऊ आएंगे। कार्यक्रम की तिथि 22 फरवरी के स्थान पर 15 मार्च 2026 किए जाने के कारणों को स्पष्ट किया गया। कार्यक्रम कैफ़ी आज़मी एकेडमी के सभागार में होगा..!!
(3) के पी सिंह मेमोरियल सम्मान एवं व्याख्यान के लिए 29 मार्च 2026 की तारीख़ तय हुई है। उसी दिन दूसरे सत्र में ‘नवांकुर’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम कैफ़ी आज़मी एकेडमी के सभागार में होगा
(4) 11 अप्रैल को राज्य परिषद की बैठक और 12 अप्रैल को केंद्रीय परिषद की बैठक लखनऊ में रखे जाने का निर्णय लिया गया। दोनों बैठकें कैफ़ी आज़मी एकेडमी के सभागार में होंगी। अतिथियों के रुकने की व्यवस्था के लिए कैफ़ी आज़मी एकेडमी की दोनों डार्मेट्री बुक करने का निर्णय लिया गया..!!
(5) 11 अप्रैल को लंच के बाद उर्दू पर केंद्रित आयोजन होगा..!!
(6) लेखिकाओं का सम्मेलन कराने का प्रस्ताव केंद्र से मिला हुआ है जिसे अध्यक्ष जी के सुझाव पर अक्टूबर में कराए जाने का निर्णय लिया गया..!!
बैठक के दूसरे चरण में सदस्यता अभियान की शुरुआत नए सदस्य विभु प्रकाश सिंह को सदस्यता दिलाकर की गई। अन्य उपस्थित सदस्यों ने फॉर्म भरकर अपनी सदस्यता नवीनीकरण कराया..!!
बैठक में नलिन रंजन सिंह, ज्ञान प्रकाश चौबे, सीमा सिंह, समीना खान, अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रतुल जोशी, नाइश हसन, नूर आलम, सलमान ख़याल, दीप डे, अनुजा शुक्ला, ज्योति नंदा, माया मिश्रा, विभु प्रकाश सिंह और शालिनी सिंह उपस्थित रहे..!!
___ शालिनी सिंह…. सचिव जनवादी लेखक संघ लखनऊ….!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *