ट्रंप की तानाशाही

___अमेरिकी साम्राज्यवाद और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य आक्रमण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन …!!

ट्रम्प अपनी दादागिरी का नंगा प्रदर्शन दुनिया के सभी देशों को चमके खिलाफ होना चाहिए एकजुट....!!

___अमेरिकी साम्राज्यवाद और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य आक्रमण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन …!!
____ हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी, उनके परिवार के लोग और कई सैन्य अधिकारी मौत….!!

___ ट्रम्प अपनी दादागिरी का नंगा प्रदर्शन दुनिया के सभी देशों को चमके खिलाफ होना चाहिए एकजुट….!!

____ अमेरिका वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अमेरिका ले गया था…!!

नई दिल्ली. ..!!

अमेरिकी साम्राज्यवाद और मध्य एशिया में उसके लठैत युद्ध अपराधी इजरायल ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों को ताक पर रखकर ईरान की स्वतंत्रता और सम्प्रभुता को रौंदते हुए उस पर सैन्य आक्रमण किया है। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी, उनके परिवार के लोग और कई सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। कुछ दिनों पहले ही ट्रम्प अपनी दादागिरी का नंगा प्रदर्शन करते हुए वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अमेरिका ले गया था…!!
ईरान पर यह हमला मोदी के इजरायल दौरे से वापस लौटते ही हुआ है। उसने वहां इजरायल को पित्र भूमि और भारत को मातृ भूमि बताते हुए हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले की निन्दा तो की, किन्तु अमेरिका की शह पर इजरायल द्वारा फिलिस्तीन के गाजा में मारे गए करीब 75000 लोगों के प्रति एक शब्द भी नहीं कहा, जिसमें ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं…!!
ईरान पर ट्रंप और नेतन्याहू के इस नंगे आतंकी हमले और मोदी सरकार द्वारा पीड़ित अवाम के बजाय उत्पीड़कों का खुला पक्ष लेने के खिलाफ आज 3 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर वाम जनवादी संगठनों ने अपनी आवाज बुलन्द की और ईरान की जनता के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की…!!
इस प्रदर्शन में भाकपा, माकपा, भाकपा-माले लिबरेशन, कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी, एसयूसीआई, भाकपा-माले न्यू डेमोक्रैसी, भाकपा-माले मास लाइन, भाकपा-माले, इंकलाबी मजदूर केंद्र, लोकपक्ष एवं अन्य क्रान्तिकारी एवं जनवादी संगठनों ने हिस्सा लिया..!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *