मंहगाई की मार चारों तरफ हाहाकार

_ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन…!!

_ रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को ठहराया जिम्मेदार की नारेबाजी. ..!!

  1. ____इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन…!!
    _____ रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को ठहराया जिम्मेदार की नारेबाजी. ..!!
    ____दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में दिखा रसोई गैस की कीमत का असर मैन कोर्स सर्विस हुई प्रभावित….!!

    नई दिल्ली. ..!!

    देशभर में गैस की किल्लत को लेकर हालात लगातार बिगड़ते दिख रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में बुधवार को रसोई गैस सिलेंडर न मिलने के चलते मेन कोर्स सर्विस रोकनी पड़ी, हालांकि बाद में सिलेंडर मिलते ही व्यवस्था बहाल कर दी गई…!!
    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा, कि ‘प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री खुद बिल्कुल अलग कारणों से घबराए हुए हैं। वे सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं। वे देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वे खुद घबराए हुए हैं।’…!!
    वहीं, लोकसभा अध्यक्ष अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आज स्पीकर ओम बिरला लोकसभा में पहुंचे। इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि वो इस मुद्दे पर 12 बजे बोलेंगे। इस दौरान सदन में भरपूर हंगामा हुआ। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई…!!
    देशभर में बढ़ती रसोई गैस की कमी और सिलेंडर की किल्लत को लेकर आज विपक्षी दल संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों में रसोई गैस की उपलब्धता की समस्या और बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष ने सरकार पर आम लोगों की रसोई पर सीधा प्रहार करने का आरोप लगाया…!!
    संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसद हाथों में पोस्टर और सिलेंडर के प्रतीक लेकर परिसर में एकत्र हुए. नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से लाखों परिवार परेशान हैं और सरकार स्थिति को हल्के में ले रही है..है…!!!

    विपक्ष का कहना है कि महंगाई पहले ही लोगों को तोड़ रही है और अब गैस संकट ने रोजमर्रा की जिंदगी को और मुश्किल बना दिया है। उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप और देशभर में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की हैं….!!
    सारे देश के अंदर रसोई गैस को लेकर समस्या पैदा हो गई है रसोई गैस का सिलेंडर लेकर एजेंसियों पर लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिखाई दे रहे हैं इस समस्या का हाल क्या है उससे पहले यह सोचना होगा की समस्या कैसे पैदा हुई ना मात्रा के लिए विरोध करने से समस्या का हल नहीं हो सकता है जिस तरीके से सदन के सामने सांसदों में प्रदर्शन किया है इस तरीके से देश की जनता को सड़कों पर उतरना होगा और सरकार का जवाब तलब करना होगा इस समस्या के लिए जिम्मेदार कौन है
    सदर में विरोध करने वाले सांसदों में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे…!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *